दर्दनाक हादसा: माहौर में वाहन खाई में गिरा, 2 लोगों की मौत… 13 घायल; सभी शादी समारोह से लौट रहे थे वापस

रियासी जिले के बालमत्कोट बदर सड़क पर सोमवार तड़के एक इको वाहन के खाई में गिर गई और वाहन के गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए।

वह सभी शादी समारोह में भाग लेने के बाद वापस लौट रहे थे और इस वक्त बालमत्कोट में वाहन हादसे का शिकार हो गया।

जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई और इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माहौर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 9 घायलों को रियासी जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि चार घायलों को राजौरी अस्पताल ले जाया गया है।

शादी समारोह से लौट रहे थे वापस
स्थानीय लोगों से पता चला कि देर रात लगभग 3:00 बजे वाहन ने शादी समारोह से वापसी की थी। लोगों से बातचीत में हादसे का कारण चालक का नौसखियांपन बताया जाता है लोगों से पता चला है कि चालक को अभी वाहन चलाते चंद रोज ही हुए हैं। बरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sweta Yadav