विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश

शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने विभागीय अधिकारियों को तय समय से पहले योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया है। शिक्षा मंत्री ने बुधवार को विकास भवन स्थित कार्यालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री सीके अनिल सहित अन्य निदेशालयों के निदेशक मौजूद रहे।
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने विभाग की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों के साथ एक-एक योजना की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जहां संभव हो, वहां योजनाओं को निर्धारित समय से पहले पूरा करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर हासिल करने के लिए जरूरी निर्देश भी दिए।
Share this story
← More Bihar news