पटना. बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने संगठन के विस्तार को लेकर गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने 137 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है. JDU की इस नई कार्यकारिणी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ उनके बेटे और मंत्री निशांत कुमार को भी जगह मिली है. इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव समेत कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है. नी कार्यकारिणी में पूर्व सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह, मंत्री लेसी सिंह सहित पार्टी के कई बड़े चेहरों को भी जगह मिली है. निशांत कुमार को राज्य कार्यकारिणी में शामिल किया जाना इस सूची का खास पहलू है. उन्हें पहली बार इस प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक निकाय में जगह मिली है.