पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश:ज्वलनशील पदार्थ लेकर थाना पहुंचा शख्स, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

AB DESK: दरभंगा में मोर थाने में आग लगाने की कोशिश की गई है। एक शख्स थाना परिसर में जवलनशील पदार्थ लेकर घुस गया और आग लगाने की कोशिश करने लगा। बताया जाता है कि थाने में रात की ड्यूटी में पुलिसकर्मी तैनात थे।

आग लगाने की कोशिश करते शख्स को थाने के चौकीदार ने देख लिया। इसके बाद वो बदमाश वहां से भाग निकला। थाने में लगे सीसीटीवी में आग लगाने की कोशिश की घटना कैद भी हुई है। फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी भी मौके पर पहुंचे। सिटी एसपी सागर कुमार ने बताया की मध्य रात्रि में मोरो थाना अध्यक्ष ने सूचना दी कि मोरो थाना के परिसर में असामाजिक तत्व के द्वारा आग लगाने का प्रयास किया गया है।लेकिन थाना के रिजर्व गार्ड के सक्रियता से बड़ी घटना टल गई।
वरीय पदाधिकारी मौके पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान कर जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Sweta Yadav