अब पटना में भी पुलिस कर्मी पर हमला… पटना में मरीन ड्राइव पर वीडियो बना रही महिला सिपाही को मारी गोली

बिहार की राजधानी पटना से एक महिला पुलिस कर्मी पर हमला करने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि जेपी गंगा पथ पर वीडियो बना रही महिला सिपाही को बदमाशों ने गोली मार दी। इस घटना के बाद जख्मी हालत में महिला सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।

एलसीटी घाट स्थित जेपी गंपा पथ पर बुधवार की रात मोबाइल से वीडियो बना रही महिला सिपाही पम्मी खातून को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। महिला सिपाही के साथ उनकी दोस्त प्रशिक्षु दारोगा शबाना आजमी भी मौजूद थी।सिपाही को गोली लगने की सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र थानेदार और डीएसपी विधि व्यवस्था मौके पर पहुंच गए। जख्मी सिपाही को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। गोली पम्मी के बाएं बांह में लगी है।डीएसपी विधि व्यवस्था के मुताबिक महिला सिपाही खतरे से बाहर है। प्रारंभित जांच में अंदरूनी विवाद लग रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपित की पहचान की उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

 

सिविल ड्रेस में थी दोनों पुलिसकर्मी

पम्मी पटना पुलिस लाइन में कार्यरत हैं। वह रात करीब साढ़े बजे शबाना के साथ जेपी गंगा पथ पर पहुंची थी। दोनों पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में थी। शबाना 2018 बैच की सब इंस्पेक्टर है, जो पूर्णिया में तैनात है।

पम्मी मोबाइल से फोटो और वीडियो बना रही थी, तभी गांधी मैदान की तरफ से बाइक सवार दो बदमाश आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर लगे। एक गोली पम्मी की बांह में लगी। शूटर वहां से दीघा की तरफ फरार हो गए। पुलिस इलाजरत सिपाही से पूछताछ की है, जिन लोगों पर संदेह है पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है।

Nisha Singh