जदयू को लगा बड़ा झटका …ललन सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा !

 

बिहार की सियासत से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है।जदयू की कड़ीया धीड़े -धीड़े बिखरते हुई नजर आ रही है…पहले आरसीपी सिंह फिर उपेन्द्र कुशवाहा और अब ललन सिंह की बारी……सूत्रों के अनुसार जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने  अपने पद से इस्तीफा  दे दिया है। मंगलवार को ललन सिंह ने सीएम नीतीश को इस्तीफा भेज दिया है। हालांकि इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 29 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली जदयू बैठक में ललन सिंह के इस्तीफे पर मुहर लग सकती है।  .ऐसा कयास लगाया जा रहा है 2024-25 की चुनाव के आते आते जदयू टुट कर बिखर जाएगी …आपको बता दे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष इस्तीफा की पेशकश की है। वहीं जदयू का राष्ट्रीय परिषद का महत्वपूर्ण बैठक 29 को नई दिल्ली में होनी है। इसी बैठक में ललन सिंह की इस्तीफे को स्वीकार किए जाने की संभावना है। अगर ललन सिंह का इस्तीफा स्वीकार हो गया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद  संभाल सकते हैं। वहीं राजनीति जानकारों की मानें तो नीतीश कुमार के करीबी भी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं।.

सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार ललन सिंह की जगह पर अतिपिछड़ा जाति से रामनाथ ठाकुर या दलित समाज से अशोक चौधरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकते हैं।

Nisha Singh