बांका: बिहार विधानसभा चुनाव इसी साल होना है राज्य के तमाम बड़ी पार्टियों ने चुनावी मैदान में तैयारी में जुट गए है, कई अलग अलग पार्टी के नेताओं ने अपनी सीट पर विधानसभा चुनाव के लिए लगातार जनता के बीच जन संपर्क अभियान चला रहे है।
बात करते है बांका जिला की यहां 5 विधानसभा चुनाव सीट हैं 2020 विधानसभा चुनाव में राजद को सिर्फ एक सीट पर जीत दर्ज करने में सफल हुई थी, बाकी 4 सीटों पर महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा था। बेलहर विधानसभा सीट पर पूर्व राजद विधायक रामदेव यादव को भी हार का सामना करना पड़ा था, जदयू के प्रत्याशी वर्तमान विधायक मनोज यादव इस पर सीट दर्ज करके सबको हैरान कर दिया था, अब 2025 में कुछ ही महीने रह गए है उम्मीद हैं चुनाव आयोग सितंबर या अक्टूबर महीने में चुनाव का ऐलान किया जा सकता है।
वही बेलहर विधानसभा सीट के लिए राजद के कई नेता अपनी अपनी तैयारी में लगे है पार्टी के पुराना कार्यकर्ता जिला प्रधान महासचिव पूर्व जिला पार्षद मिठन यादव लगातार पूरे विधानसभा में जन संपर्क कर रहे है लोगो का ऐसा माना जा रहा है लोगो का भरपूर समर्थन मिलता दिख रहा है।
पूर्व जिला पार्षद मिठन यादव हर दिन अपने सुइयां आवास पर जनता दरबार लगाते है और लोगों की समस्या सुनते है और उनकी मदद करते है। ग्रामीणों का कहना हैं मिठन यादव के जानता दरबार में उन्हें इंसाफ और मदद मिलता है कोई खाली हाथ नहीं आता है सभी धर्म जाती के लोग उनके सुइयां आवास पर आते है जनता दरबार में अपनी समस्याओं को लेकर और यहां से नेता जी खाली निराश किसी को नहीं भेजते है। ये सिलसिला 20 वर्षों से चलता आ रहा है।
एहसान अंसारी की रिपोर्ट