बिहार म्यूजियम घूमने जाने वाले दर्शक, अब टिकट की बुकिंग ऑनलाइन भी कर सकते हैं। लोग एडवांस टिकट बुक कर सकेंगे। ऑनलाइन सुविधा बहाल करने के लिए टेंडर भी निकाला गया है। बिहार म्यूजियम के निदेशक अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मई में एजेंसी का चयन हो जाएगा। वहीं, जून से ऑनलाइन टिकट मिलने लगेगा।
बड़ों के लिए 100, बच्चों के लिए लगेंगे 50 रुपए
म्यूजियम में बड़ों के लिए 100 रुपए और 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए 50 रुपए टिकट शुल्क रखा गया है। वहीं, विदेशी दर्शकों को 500 रुपए देने होंगे। वहीं ID कार्ड दिखाने पर विद्यार्थियों को 50 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं, अगर ग्रुप में स्कूल स्टूडेंट्स आएंगे तो 25 रुपए टिकट लगेंगे। अगर कोई व्यक्ति बिहार म्यूजियम के अंदर फोटोग्राफी के लिए कैमरा ले जाना चाहता है तो उससे अलग से 100 रुपए देने होंगे। म्यूजियम खुलने का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक का है। वहीं, सुबह 10:30 से शाम 7 बजे तक रेस्टोरेंट भी खुला रहेगा।
स्थापना दिवस के मौके पर होगा म्यूजियम बिनाले
वहीं, बिहार म्यूजियम के स्थापना दिवस के मौके पर म्यूजियम बिनाले का आगाज होगा। इस आयोजन के दौरान दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, इंडोनेशिया, श्रीलंका समेत अन्य देशों के म्यूजियम के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान यहां की दुर्लभ कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा का आयोजन होगा।