पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के लालजी टोला में गोलीबारी की गई हैं। करीब 12 राउंड गोली चली है। दहशत का माहौल बन गया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद गांधी मैदान की पुलिस मौके पर पहुंची है। स्थानीय लोगों ने खोखा जमा कर पुलिस को दिया है। घटना की पुष्टि गांधी मैदान के थानेदार ने की है।
दो पक्षों में विवाद
जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद से मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच दूसरे पक्ष ने गोली चला दी। करीब 12 राउंड से अधिक गोलीबारी की गई।
इस घटना में एक शख्स जख्मी हो गया है। उसे इलाज के लिए फिलहाल परिजन पुलिस की मदद से अस्पताल ले गए हैं।