विधानसभा चुनाव से पहले दिवंगत रामविलास पासवान की फैमिली में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर चिराग के चचेरे भाई पूर्व सांसद प्रिंस पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को बापू सभागार में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाएंगे। पूरे बिहार के 8 हजार पंचायत से लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे। उस दिन पशुपति पारस बड़ी घोषणा करेंगे।
जमुई से लोजपा(रा.) के सांसद अरुण भारती मेरे जीजा हैं। मैं उनकी इज्जत करता हूं। प्रॉपर्टी का मामला पारिवारिक है। उनको इन सब चीजों में नहीं पड़ना चाहिए। मीडिया के सामने आकर कहते हैं कि संपत्ति का बंटवारा करो। ये काम घर के लोग आपस में बैठकर करेंगे या मीडिया करेगी।
चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए प्रिंस ने कहा, ‘पहले परिवार अलग हुआ, फिर पार्टी टूट गई। उस समय उन्होंने सारी जमीन को अलग कर लिया था। हाजीपुर वाली जमीन भी ले लिया। पार्टी के नाम पर कृष्णापुरी में जमीन थी। उसे भी ले लिया। फिर किस मुद्दे पर बंटवारा करेंगे।’
बड़ी मां को उनका हक क्यों नहीं मिला। अब उनको गांव से चुनाव लड़ना है, इसलिए बंटवारे की बात कर रहे हैं। मेरा कहना है कि बड़ी मां वहीं रहेगी। कोई बंटवारा नहीं होगा। बड़ी मां की उम्र 80 साल है। जब इतने साल में बंटवारा नहीं हुआ को अब क्या होगा।
प्रिंस ने आगे कहा कि बड़ी मां बहुत सीधी हैं। उनको जो कहा जाता है, वह करती हैं। सब कुछ उन्हीं का है। जहां मान सम्मान के साथ रहता चाहती हूं रह सकती हैं, कोई दिक्कत नहीं है। अगर बड़ी मां की तबीयत खराब थी तो उन्हें दिल्ली क्यों नहीं लेकर गए। हेलिकॉप्टर से चिराग पासवान फोटो शूट करते हैं, लेकिन इलाज के लिए लेकर नहीं जा सकते हैं।
दिल्ली-पटना लेकर क्यों नहीं जाते
प्रिंस ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘बड़ी मां को दिल्ली-पटना में क्यों नहीं रखते हैं। अगर किसी के मां की जान को खतरा होगा, तो कई उसे गांव में छोड़ेगा। चिराग पासवान करोड़पति-अरबपति हैं। लेकिन बड़ी मां का इलाज झोलाछाप डॉक्टर से करवाते हैं। खुद का इलाज कराने के लिए लंदन, अमेरिका और मुंबई जाते हैं।
उनसे पूछिए एक भी पेंशन बड़ी मां को क्यों नहीं जाता है। कभी भी बड़ी मां ने दिल्ली और पटना का चेहरा नहीं देखा। मेरी मां जिनका उस घर में हक बनता है। एक दिन भी वहां जाकर रुक जाती हैं तो कंप्लेन हो जाता है। इस पर जिसका साइन है, उसकी जांच होनी चाहिए। क्योंकि बड़ी मां अंगूठा लगाती हैं।
वोट के लिए नीतीश के साथ हैं चिराग
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रिंस राज ने कहा, ‘चिराग अपने पिता के मौत को मजाक बनाकर वोट बटोरने की कोशिश कर रहे थे। उस समय नीतीश कुमार गोली देते थे। अब उनके साथ हैं। नीतीश कुमार ने बड़े पापा की बेइज्जती की थी। अब फिर से चुनाव है। उनको अलौली सीट से प्रत्याशी उतारना है, इसलिए ये सब कर रहे हें।
जनता जिसके साथ कहेगी, उसके साथ लड़ेंगे चुनाव
लालू यादव के साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर प्रिंस ने कहा कि इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। 14 तारीख को औपचारिक घोषणा करेंगे। फिलहाल अपनी तैयारी कर रहे हैं। हर जिला में पार्टी को मजबूत कर रह हैं। जनता जो कहेगी, वही करेंगे।