April 19, 2025

बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना क्षेत्र के कसहा दियारा गांव के पास खेत से एक वृद्ध दंपती की लाश मिली है। दोनों की उम्र करीब 60 साल बताई जा रही है।

 

मरांची थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार को सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार भी टीम के साथ मौजूद रहे। एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लगता है।

जांच में सामने आया कि पुरुष के सिर पर चोट के निशान हैं। महिला ने कुछ जेवरात पहन रखे थे। उनके पास से एक पर्स में 120 रुपये भी मिले। पुलिस का मानना है कि दोनों की कहीं और हत्या करके शव यहां फेंका गया है।

 

शवों की पहचान के लिए आसपास संपर्क कर रही पुलिस

 

फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। दोनों शवों की पहचान के लिए आसपास के जिलों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *