April 19, 2025

पटना पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को पीसी हुई। इसमें ADG लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के X पोस्ट को लेकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इसमें से अधिकतर घटनाएं आपसी विवाद, मामूली झगड़े और प्रेम प्रसंग में हुई है।

ADG ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 117 घटनाओं का जिक्र किया था। सभी की समीक्षा कराई गई। इसमें से 46 घटना सही है। बाकी की घटनाएं मामूली विवाद है। वैसी गंभीर नहीं है।

उन्होंने किसी भी घटना का स्पष्ट लोकेशन भी नहीं बताया है। सिर्फ शीर्षक देकर छोड़ दिया है

एके-47 भी बरामद हुआ है

इसके अलावा पिछले 40 दिन के भीतर 17 नक्सल पकड़े गए हैं। इसमें से इनामी भी हैं। जिले से टॉप 20 क्रिमिनल की सूची में से 17 पकड़े गए हैं। बड़े पैमाने पर हथियार भी पकड़े गए हैं, इसमें एक एके 47 भी है।

पुलिस अपनी दृढ़ता संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। जिला स्तर और मुख्यालय स्तर पर जनता दरबार की व्यवस्था की गई है। सुनवाई के बाद कार्रवाई भी हो रही है। लंबित मामलों पर तेजी से कार्रवाई हुई भी है। नेता प्रतिपक्ष के द्वारा जिस तरह से घटनाएं चित्रित की गई हैं, वैसी है नहीं।

तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक पोस्ट किया था। इसमें बिहार में हुए 117 अपराध का ग्राफ बनवाया था। उसमें लिखा था बिहार में है चौपट राज अब बिहार लाएगा बदलाव, अब होगा तेजस्वी बिहार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *