June 13, 2025

यूपी के हाथरस जिले में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ के बाद 121 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद देश भर के नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस बीच नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज हाथरस पहुंचे। हाथरस जाने से पहले राहुल गांधी रास्ते में अलीगढ़ के पिलखना गांव में रुके। यहां पर उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने पिलखना में पीड़ित परिजनों से आधे घंटे तक मुलाकात की। यहां पर पीड़ितों से मुलाकात के बाद वह हाथरस रवाना हुए। हाथरस में भी उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। बता दें कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए सरकार ने मुआवजे का भी ऐलान किया है।

प्रशासन की कमी है, गलतियां भी हुई हैं

पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि बहुत से परिवारों को काफी नुकसान हुआ है, काफी लोगों की मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कमी तो है और गलतियां भी हुई हैं। सबसे जरूरी बात कि मुआवजा तुरंत मिलना चाहिए, क्योंकि ये सभी गरीब परिवार हैं और उन्हें मुआवजे की अभी जरूरत है। यूपी के सीएम से विनती करता हूं कि दिल खोल कर मुआवजा दें। उन्होंने आगे कहा कि आपने 6 महीने बाद दिया, एक साल बाद दिया तो इससे किसी का फायदा नहीं है। मुआवजा जल्दी से जल्दी देना चाहिए और जितना भी दिया जाए दिल खोल कर दिया जाना चाहिए। परिवार वालों ने कहा कि प्रशासन की कमी है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को हाथरस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की। परिजन उनके गले से लिपटकर रोए। हादसे में मां को खोने वाली वाली एक बच्ची फफक-फफक पड़ी। राहुल से उसे संभाला और गले लगाया। कहा- बिल्कुल टेंशन न लो, हम आपके साथ हैं। आप सभी मेरा परिवार हैं। हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।

इस दौरान राहुल जमीन पर बैठकर पीड़ित परिवार से बातचीत करते नजर आए। राहुल ने कहा- पीड़ित परिवार दुख में हैं। शॉक्ड हैं। पीड़ितों ने साफ कहा कि प्रशासन की लापरवाही से हादसा हुआ।

राहुल शुक्रवार सुबह 5.40 बजे दिल्ली से रवाना हुए। बाई रोड 7 बजे अलीगढ़ के पिलखना गांव में पहुंचे। हादसे में यहां की मंजू देवी और उनके बेटे की मौत हुई थी। राहुल ने उनके परिवार से हादसे की जानकारी ली।

मंजू देवी की बेटी ने बताया, ‘राहुल सर ने कहा कि पार्टी के लोग आपकी मदद करेंगे। अलीगढ़ में राहुल 1 घंटे तक रहे। यहां 3 पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इसके बाद सुबह 9 बजे हाथरस पहुंचे। यहां ग्रीन पार्क में पार्क में हाथरस हादसे के 4 पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। राहुल हाथरस में डेढ़ घंटे रहे।

3 तस्वीरें देखिए….

अलीगढ़ में मृतक मंजू देवी की बेटी राहुल को देखते ही रोने लगी। राहुल ने उसे संभाला। कहा- हम आपके साथ हैं।
अलीगढ़ में मृतक मंजू देवी की बेटी राहुल को देखते ही रोने लगी। राहुल ने उसे संभाला। कहा- हम आपके साथ हैं।
अलीगढ़ में मंजू की सास राहुल के गले से लिपटकर रोने लगीं।
अलीगढ़ में मंजू की सास राहुल के गले से लिपटकर रोने लगीं।

अजय राय ने राज्य सरकार पर उठाए सवाल

इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने हाथरस की भगदड़ वाली घटना के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। अजय राय ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से कहा, “हाथरस की घटना उत्तर प्रदेश सरकार की विफलता है। कल मुख्यमंत्री ने हाथरस का दौरा किया और बाद में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी वहां गए। वे एक साथ नहीं गए, यह अंदरूनी कलह को दर्शाता है। उन्होंने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवार को एक करोड़ रुपये और घायलों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की कांग्रेस की मांग दोहराई।

हाथरस हादसे के बाद 3 जुलाई को सीएम योगी ने भी हाथरस का दौरा किया था। वे अस्पताल में पीड़ित और उनके परिवारों से मिले थे। इधर, हादसे की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग की पहली बैठक गुरुवार शाम सीतापुर जिले के नैमिषारण्य में हुई। आयोग के अध्यक्ष रिटायर्ड जज बृजेश श्रीवास्तव ने कहा- बहुत जल्द आयोग की टीम हाथरस जाएगी और सबूत इकट्ठा करेगी।

पुलिस ने हाथरस हादसे को लेकर जांच तेज कर दी है। आईजी शलभ माथुर ने बताया कि भोले बाबा उर्फ सूरजपाल के 6 सेवादारों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपी आयोजन समिति के सदस्य हैं। इनमें 2 महिलाएं हैं। फरार मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है।

गुरुवार शाम को भोले बाबा उर्फ सूरजपाल के वकील एपी सिंह भी घायलों से मिलने अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा- भोले बाबा फरार नहीं हैं। वह यूपी में ही है। जब जांच टीम बुलाएगी वे आ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *