शेयर बाजार में आज यानी 1 जुलाई को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 79,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी है। ये 24,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी और 10 में गिरावट है। आज मेटल और ऑटो शेयर चढ़े हैं। इससे पहले 28 जून को शेयर बाजार ने लगातार चौथे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। शुक्रवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 79,671 और निफ्टी ने 24,174 का स्तर छुआ था।
NSE के सेक्टोरियल इंडेक्स में मीडिया में सबसे ज्यादा 2.53% की तेजी है। इसके अलावा निफ्टी IT में 2.11%, मेटल इंडेक्स में 0.85% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.59% की तेजी है। वहीं PSU, रियलटी और हेल्थ केयर इंडेक्स में गिरावट है।
अभी क्या है बाजार का हाल
फिलहाल शेयर बाजार मामूली उछाल देखने को मिल रहा है. सुबह 9.40 बजे सेंसेक्स 155.80 यानी 0.20 प्रतिशत उछाल के साथ यानी 79188.53 के अंक पर कारोबार कर रहा है. जबकि निफ्टी 51.80 अंक यानी 0.22 प्रतिशत उछाल के साथ 24062.40 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. वहीं बैंक निफ्टी 129.25 यानी 0.25 प्रतिशत के उछाल के साथ 52471.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
आज एशियाई बाजार में भी मामूली बढ़त
- एशियाई बाजारों में निक्केई में 0.20% से ज्यादा की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स 0.10% चढ़ा है। हैंगसेंग करीब फ्लैट ट्रेड कर रहा है। ताइवान वेटेड में 0.50% की तेजी है। कोस्पी करीब 0.20% मजबूत हुआ है। शंघाई कंपोजिट में 0.15% की तेजी दिख रही है।
- जून महीने के ऑटोमोबाइल सेल्स के आंकड़ों पर बाजार की नजर है। ये आज यानी, 1 जुलाई को जारी किया जाएगा। टूव्हीलर्स और पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में ग्रोथ की उम्मीद है। कॉमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट में सेल्स फ्लैट रहने का अनुमान है।
- अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट में बंद हुए थे। डाओ जोंस 45 अंकों की गिरावट के साथ 39118 के लेवल पर बंद हुआ। NASDAQ 126 अंकों की कमजोरी के साथ 17732 के लेवल पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 22 अंक नीचे 5460 के लेवल पर बंद हुआ।
- NSE पर उपलब्ध प्रोविजनल डेटा के अनुसार फॉरेन इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी FIIs ने शुक्रवार के कारोबार में 23.09 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी DIIs ने 6,658.31 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
3 जुलाई से ओपन होंगे दो IPO
एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड और बंसल वायर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के IPO रिटेल निवेशकों के लिए 3 जुलाई से 5 जुलाई तक ओपन रहेंगे। 10 जुलाई को दोनों कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।
शुक्रवार को कैसा रहा बाजार का हाल
बता दें कि बीते शुक्रवार को कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार ने लगातार चौथे दिन ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था. शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स ने 79,671 अंक पर पहुंच गया. जबकि निफ्टी ने 24,174 का हाई बनाया था. हालांकि, इसके बाद बाजार में गिरावट दर्ज की गई. इसी के साथ शुक्रवार को सेंसेक्स 120 अंक की गिरावट के साथ 79,032 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी में 33 अंक की गिरावट दर्ज की गई और ये गिरकर 24,010 के स्तर पर आ गया.