शेयर बाजार में आज यानी 26 जून को लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 78,588 और निफ्टी ने 23,859 का स्तर छुआ। अभी सेंसेक्स 450 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 78,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी है। ये 23,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले कल यानी 25 जून को भी सेंसेक्स और निफ्टी ने ऑल टाइम हाई बनाया था। आज बैंकिंग, IT और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बढ़त है।
DEE डेवलपमेंट इंजीनियर्स का शेयर 67% ऊपर लिस्ट
DEE डेवलपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड का शेयर आज 67% प्रीमियम के साथ बाजार में लिस्ट हुआ। NSE पर ये 67% ऊपर 339 रुपए पर लिस्ट हुआ। BSE पर ये 60% से ज्यादा के प्रीमियम 325 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इशू प्राइस203 रुपए था। इन दोनों ही कंपनी के IPO 19 से 21 जून तक खुले थे।
वहीं एकमे फिनट्रेड का शेयर की बाजार में फ्लैट लिस्टिंग हुई। BSE पर कंपनी का शेयर 4.75% प्रीमियम के साथ 125.7 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर ये 5.83% प्रीमियम के साथ 127 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 120 रुपए था।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का निक्केई में 1.41% की बढ़त है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स और और हांगकांग के हैंग सेंग में भी गिरावट है।
- अमेरिकी बाजार में भी मंगलवार को मिला-जुला कारोबार रहा। डाउ जोन्स 299 (0.76%) अंक गिरकर 39,112 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 220 (1.26%) अंक चढ़कर 17,717 पर बंद हुआ।
- फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने मंगलवार को ₹1175 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने भी ₹149 करोड़ के शेयर बेचे।
व्रज आयरन एंड स्टील का IPO आज से ओपन हो रहा
व्रज आयरन एंड स्टील लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज से ओपन होगा। इस IPO के जरिए कंपनी ₹171 करोड़ जुटाना चाहती है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 26 जून से 28 जून तक बोली लगा सकेंगे।
व्रज आयरन एंड स्टील लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹195-₹207 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 72 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹207 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,904 इन्वेस्ट करने होंगे।
कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल यानी 25 जून को शेयर बाजार ने नया ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 78,164 और निफ्टी 23,754 के स्तर छुआ था। इसके बाद सेंसेक्स 712 अंक की तेजी के साथ 78,053 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 183 अंक की तेजी रही। ये 23,721 के स्तर पर बंद हुआ था।