March 17, 2025

बक्सर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद राजद सांसद सुधाकर सिंह मंगलवार को अपनी विधानसभा रामगढ़ पहुंचे। जहां पर खुले मंच से केंद्र की नई सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि यह एनडीए की ढीली-ढाली सरकार 5 साल तक चलने वाले नहीं है। आप लोग चौकिएगा नहीं आने वाले 8 से 12 महीने के अंदर देश में नई सरकार बनेगी।

उन्होंने आगे कहा कि वह दिल्ली में दो दिन रहे और इस दौरान दर्जनों मीडिया ने उनका इंटरव्यू लिया। इसमें से किसी भी चैनल ने उनकी आवाज को नहीं उठाया। आप लोग देखिएगा अगले साल के जुलाई महीने में जब सदन का संचालन होगा तो डंके की चोट पर यह सब कुछ होगा।

सुधाकर सिंह सांसद बनने के बाद पहली बार अपनी विधानसभा रामगढ़ पहुंचे थे।
सुधाकर सिंह सांसद बनने के बाद पहली बार अपनी विधानसभा रामगढ़ पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि इस देश की सरकार को चंद दिनों में ही घुटनों पर ला देंगे। सांसद सुधाकर सिंह ने यह भी कहा कि हमने तो देखा नहीं है, लेकिन सुनने में आया है की महात्मा गांधी और अंबेडकर की मूर्तियां देश की संसद से बाहर कर दी गई हैं। आने वाली 18 तारीख को उम्मीद है कि जब हम लोग शपथ लेने जाएंगे तब इस बात की तहकीकात भी होगी। वहीं अगर ऐसा हुआ तो याद रखिएगा यह देश लंबा संघर्ष देखेगा।

बीजेपी ने सुधाकर सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि वे मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि सुधाकर सिंह लालू जी का चरण पादुका ढोते रह जाएंगे, लेकिन संसद में नेता नहीं बन सकेंगे।

बागी तेवर के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं सुधाकर सिंह

बक्सर से आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह और बीजेपी से मिथिलेश तिवारी के बीच मुकाबला था। बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद अश्विनी चौबे का टिकट काटकर मिथिलेश तिवारी को टिकट दिया था। यहां एक जून को मतदान हुआ।

बिहार की चर्चित सीट बक्सर से RJD के सुधाकर सिंह 30 हजार 91 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, BJP के मिथलेश तिवारी को 4 लाख 8 हजार 254 वोट मिले हैं।

बता दें कि आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह हैं। आईपीएस की नौकरी से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने वाले आनंद मिश्रा की वजह से इस सीट की खूब चर्चा हो रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *