लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट 4 जून को जारी होंगे। उससे पहले 1 जून को वोटिंग खत्म होने के साथ ही अलग-अलग सर्वे एजेंसियों की ओर से जारी एग्जिट पोल में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार को बंपर बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। तमाम एग्जिट पोल में एनडीए को 300+ सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। टुडेज चाणक्य और सुदर्शन टीवी के एग्जिट पोल में एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इन्हीं के बीच एक ऐसा एग्जिट पोल सामने आया है जिसमें इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। डीबी लाइव (DB LIVE EXIT POLL) के एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का अुनमान जताया गया है। डीबी लाइव ने अपने अनुमान में दावा किया है कि इंडिया गठबंधन 260 से 290 सीटें हासिल कर सकता है। यानी इंडिया गठबंधन गिरते पड़ते केंद्र में सरकार बना लेगा।
उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को मिलेगी बंपर सीटें
डीबी लाइव के एग्जिट पोल में देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को शानदार प्रदर्शन करने का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि इंडिया गठबंधन को 32 से 34 सीटें मिल सकती है। वहीं NDA गठबंधन को 46 से 48 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस है। डीबी लाइव के एग्जिट पोल में अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस की जीत अनुमान जताया गया है।
पश्चिम बंगाल में भी TMC करेगी जबरदस्त प्रदर्शन
डीबी लाइव के एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी। अनुमान लगाया गया है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 26 से 28 सांसद जीतेंगे, वहीं बीजेपी को 11 से 13 सांसदों से संतोष करना होगा।
बिहार में तेजस्वी करेंगे कमाल
डीबी लाइव के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि बिहार में भी इंडिया गठबंधन शानदार प्रदर्शन करेगा। अनुमान है कि तेजस्वी यादव की अगुवाई में इंडिया गठबंधन बिहार में 24 से 26 सीटें जीत सकता है। वहीं बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (आर), रालोमो और हम दलों वाला एनडीए गठबंधन को महज 14-16 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा- ये सरकारी एग्जिट पोल हैं
इसके अलावा कर्नाटक में भी कांग्रेस की अगुवाई वाला इंडिया गठबंधन 18 से 20 सीटें जीत सकती है। वहीं डीबी लाइव ने कर्नाटक में एनडीए के महज 8 से 10 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी नेताओं का जोश हाई, यूपी के डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कही ये बात
इंडिया गठबंधन का 295 सीट जीतने का अनुमान
एक जून को 7वें चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद इंडिया गठबंधन की दिल्ली में हुई बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अपना अनुमान बताया है। खड़गे ने दावा किया है कि 4 जून को जब लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आएंगे तब इंडिया गठबंधन कम से कम 295 सीटें जीत लेगा। सपा और आरजेडी ने भी मल्लिकार्जुन खड़गे के अनुमान पर भरोसा जताया है और गठबंधन के 295 सीटें जीतने का अनुमान जताया है।