आरा लोकसभा में 1 बजे तक 33.07% वोटिंग हुई है। बूथ संख्या 78 पर ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में सड़क नहीं बनी है। इस वजह से ग्रामीणों में आक्रोश कई दिनों से दिख रहा था। इसको लेकर मतदान वाले दिन ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार कर दिया है। इसके बाद जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मदन नारायण सिंह और जिला मत्स्य पदाधिकारी संतोष कुमार पहुंचे हैं। ग्रामीणों को समझाने में लगे हुए हैं।

मैदान में हैं 14 कैंडिडेट
आरा लोकसभा में कुल 14 कैंडिडेट मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के दो बार से सांसद व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और ईंडी गठबंधन से भाकपा-माले के सुदामा प्रसाद के बीच है। सुदामा प्रसाद अभी तरारी से विधायक हैं।


भोजपुर जिले में आज आरा लोकसभा के साथ अगिआंव विधानसभा उपचुनाव के लिए भी वोटिंग हो रही है। इस सीट पर भाकपा-माले के शिवप्रकाश रंजन का मुकाबला जदयू के प्रभुनाथ राम से है।