April 25, 2025

हिमाचल की 4 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। हिमाचल में सुबह11 बजे तक 31.92 प्रतिशत मतदान हुआ। मंडी में सबसे ज्यादा 33.02% वोटिंग हुई है।

हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने परिवार के साथ हमीरपुर में वोट डाला। मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनोट ने मंडी में वोट डाला। शिमला सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप ने परिवार के साथ वोट डाला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में वोट डाला।

मंडी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने मां के साथ रामपुर में वोट डाला। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी में वोट डालने के लिए पहुंचे।

हमीरपुर के पनियाला पोलिंग बूथ पर करीब डेढ़ घंटे EVM मशीन खराब रही। इसके अलावा, कांगड़ा के पोलिंग बूथ-29 पर EVM मशीन हैंग हो गई। जिसकी वजह से मतदान रुक गया।

उधर, हिमाचल की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी वोटिंग चल रही है। सुबह 11 बजे तक कुटलैहड़ में 31.90%, धर्मशाला में 27.30%, बड़सर में 22%, लाहौल स्पीति में 30.98%, गगरेट में 29% और सुजानपुर में 26.30% वोटिंग हुई है।

शिमला संसदीय क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक जुब्बल-कोटखाई में सबसे तेज तो शिमला में सबसे धीमा मतदान हुआ है। जुब्बल-कोटखाई हिमाचल के शिक्षामंत्री रोहित ठाकुर का निर्वाचन हलका है। वोटिंग के मामले में कसौली दूसरे नंबर पर। कसौली के मौजूदा विधायक विनोद सुल्तानपुरी ही शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *