March 17, 2025

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रचार के अंतिम दिन हरियाणा दौरे पर रहीं। सबसे पहले उन्होंने सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा के समर्थन में रोड शो निकाला। उनके साथ भिवानी-महेंद्रगढ़ से बेटी श्रुति चौधरी की टिकट कटने से नाराज विधायक किरण चौधरी भी नजर आईं।

इसके बाद प्रियंका गांधी पानीपत में न्याय संकल्प रैली में पहुंची। यहां उन्होंने करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा के लिए प्रचार किया।

प्रियंका गांधी ने कहा- मादी ने जो भी नीतियां बनाई हैं, वह सिर्फ अरबपतियों के लिए हैं। मोदी ने देश के किसानों को आतंकवादी-देशद्रोही कहा, वे देशभक्त कैसे हैं?। ये देश आपका है। जिन्होंने आपको दिल्ली जाने से रोका, आप उन्हें दिल्ली से निकाल फेंको।

उधर, सिरसा में रोड शो के बाद प्रियंका गांधी ने कहा-”हरियाणा में भाजपा के खिलाफ एक लहर है। पूरे देश में अंडर करंट है, लोग थक गए हैं इनकी राजनीति से। ये सत्ता की राजनीति करते हैं, सत्ता के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं। ये जनता को नकारने वाली राजनीति है। देश में बेरोजगारी बहुत हो चुकी है, महंगाई बहुत हो चुकी है, लोग थक चुके हैं, और बदलाव आएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *