March 24, 2025

पांचवें चरण के मतदान का चुनावी शोर आज थम जाएगा। शाम पांच बजे चुनावी भोंपू पर बैन हो जायेगा। इसके बाद उम्मीदवार जनसंपर्क में जुटेंगे। बिहार में पांचवें फेज में पांच लोकसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे। 20 मई को सीतामढ़ी,मधुबनी,सारण, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर लोकसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगी।

5 संसदीय सीटों पर चुनाव

पांचवें चरण के पांच संसदीय क्षेत्रों में से हाजीपुर सुरक्षित सीट पर सबसे अधिक 19 लाख 72 हजार 915 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं सारण सीट पर सबसे कम 18 लाख 790 मतदाता वोटिंग में हिस्सा लेंगे। इस चरण में कुल 95 लाख 72 हजार 186 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें से 49 लाख 99 हजार 627 पुरुष, 45 लाख 11 हजार 259 महिला और 300 थर्ड जेंडर वोटर वोटिंग करेंगे।

लालू की बेटी भी मैदान में

पांचवे फेज का चुनाव काफी दिलचस्प है। लालू की बेटी रोहणी सारण में राजद के टिकट चुनावी दंगल में ताल ठोक रहीं है। वह पहली बार चुनाव मैदान में हैं। वहां वह दो बार के सांसद भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी से उनका सीधी टक्कर है।

हाजीपुर सुरक्षित सीट से राजद ने एक बार फिर से पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को उतारा है। उनके सामने एनडीए की ओर से लोजपा राम विलास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान हैं। वह अपने पिता के गढ़ को बचाने के लिए पहली बार यहां से मैदान में उतरे हैं।

सीतामढ़ी में जदयू के नेता और विधान परिषद सभापति देवेशचंद्र ठाकुर चुनाव लड़ रहें है। देवेशचंद्र ठाकुर के सामने राजद के पूर्व सांसद अर्जुन राय टक्कर दे रहें हैं। वहीं, मधुबनी लोकसभा सीट पर भाजपा ने सांसद अशोक यादव मैदान में उतारा है। जबकि उनके मुकाबले में राजद के पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. एए फातमी खड़े हैं। मुजफ्फरपुर में भाजपा प्रत्याशी राजभूषण निषाद और कांग्रेस के टिकट पर उतरे पूर्व भाजपा सांसद अजय निषाद के बीच मुकाबला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *