April 19, 2025

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर चौथे चरण की वोटिंग 13 मई को शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। बता दें कि चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान किया जाएगा, जिसमें यूपी की 13 लोकसभा सीटें शामिल हैं। वहीं 20 मई को पांचवे चरण का मतदान होगा, जिसके तहत 8 राज्यों की 49 सीटों के लिए मतदान होगा। बता दें कि छठे चरण में 7 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग की जाएगी। वहीं सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को वोटिंग की जाएी। बता दें कि चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव के चौथे फेज में आज 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की 96 सीटों पर वोटिंग चल रही है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश की 175 और ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है।

पश्चिम बंगाल के बोलपुर में वोटिंग से एक दिन पहले देर रात एक TMC कार्यकर्ता की हत्या हाे गई। TMC ने CPI (M) समर्थकों पर बम धमाके का आरोप लगाया है। दुर्गापुर में भाजपा और TMC समर्थकों की बीच झड़प हुई है। वहीं, बिहार के मुंगेर में वोटिंग से पहले एक पोलिंग एजेंट की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

सुबह 9 बजे तक सभी लोकसभा सीटों पर 10.31% वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 15.24% और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में 5.07% मतदान हुआ है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 9.21% और ओडिशा में 9.25% वोटिंग हो चुकी है।

केंद्रीय मंत्री और झारखंड के खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा- लोग सुबह-सुबह मतदान केंद्रों में पहुंच गए थे। पूरे क्षेत्र में ऐसा ही उत्साह का वातावरण है और लोग मतदान कर रहे हैं।

आंध्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और कडप्पा लोकसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवार वाई.एस. शर्मिला ने मतदान किया। शर्मिला ने कहा- मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी, मैं इस बार दोहरे अंक प्रतिशत और सीटों की उम्मीद कर रही हूं। विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए वोट करना एक नागरिक का न सिर्फ अधिकार है बल्कि कर्तव्य भी है।

कहां कितनी हुई वोटिंग

आंध्र प्रदेश- 9.05 फीसदी
बिहार- 10-18 फीसदी
जम्मू कश्मीर- 5.07 फीसदी
झारखंड- 11.78 फीसदी
मध्य प्रदेश- 14.97 फीसदी
महाराष्ट्र- 6.45 फीसदी
ओडिशा- 9.23 फीसदी
तेलंगाना- 9.51 फीसदी
उत्तर प्रदेश- 11.67 फीसदी
पश्चिम बंगाल- 15.24 फीसदी

पश्चिम बंगाल के वर्धमान-दुर्गापुर सीट पर मतदान के दौरान भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। यहां से भाजपा के दिलीप घोष और TMC के कीर्ति आजाद चुनाव लड़ रहे हैं। दिलीप घोष ने कहा कि हमें सूचना मिली है कि TMC के गुंडे भाजपा के पोलिंग एजेंट को बूथ में नहीं जाने दे रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री और बेगुसराय लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने लखीसराय में वोट डाला। वोटिंग के बाद उन्होंने कहा- मतदाताओं से अपील करूंगा कि मतदान जरूर करें, यह लोकतंत्र का महापर्व है, इसमें सब हिस्सा लें। बेगुसराय सहित बिहार की 40 की 40 सीटें भाजपा जीतेगी।

लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भी वोटिंग शुरू हो गई है। ओडिशा में 147 सीटों में से आज 28 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। वहीं, आंध्र प्रदेश की सभी 175 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। दोनों राज्यों में 25 अप्रैल तक नॉमिनेशन हुए थे। 29 अप्रैल तक उम्मीदवारी वापस लेने की तारीख थी।

बिहार के मुंगेर में पोलिंग से पहले पोलिंग एजेंट की हार्ट अटैक से मौत

बिहार के मुंगेर में वोटिंग से पहले एक पोलिंग एजेंट की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। पोलिंग एजेंट ओंमकार कुमार चौधरी की शंकरपुर गांव बूथ नंबर 210 पर ड्यूटी लगी थी। उनकी पत्नी का कहना है कि उन्हें हार्ट की बीमारी थी, हमने पहले ही जिला प्रशासन को आवेदन दिया था कि मतदान में ड्यूटी ना लगाई जाए। इसके बाद भी उनकी ड्यूटी लगाई गई।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इन सभी सीटों पर लोग भारी संख्या में मतदान करेंगे, जिसमें युवा और महिला वोटर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आइए, अपने कर्तव्य को निभाएं और लोकतंत्र को मजबूत करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *