April 25, 2025

लोकसभा चुनाव के चौथे फेज में सोमवार को 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की 96 सीटों पर वोटिंग चल रही है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश की 175 और ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है।

आंध्र प्रदेश के गुंटूर से एक वीडियो सामने आया है। यहां YSR कांग्रेस के MLA अन्नाबाथुनी शिवकुमार ने एक वोटर को थप्पड़ जड़ दिया। जवाब में वोटर ने भी उनहें थप्प्ड़ मार दिया। इसके बाद विधायक समर्थकों ने शख्स की पिटाई कर दी। शख्स ने विधायक को कतार में नहीं आने पर टोका, जिस पर विवाद हुआ।

सुबह 11 बजे तक सभी लोकसभा सीटों पर 24.87% वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 32.78% और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में 14.94% मतदान हुआ है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में 23.00% और ओडिशा में 23.28% वोटिंग हो चुकी है।

महाराष्ट्र के बीड लोकसभा चुनाव को कवर करने के लिए मुंबई से अंबाजोगाई शहर आए एक हिंदी न्यूज चैनल के वीडियो जर्नलिस्ट का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इनका नाम वैभव कलगुटकर है। वह ‘आज तक’ न्यूज चैनल के लिए काम कर रहे थे। वह शहर के राज होटल में ठहरे थे। वे सोमवार सुबह होटल से चले गए। लेकिन बेचैनी महसूस करते हुए वह दोबारा कार में बैठ गए। यहीं पर उन्हें गंभीर दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिवार में पत्नी और 2 बेटियां हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *