April 19, 2025

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में शुक्रवार को चुनावी सभा करने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचेंगे। राजद जिलाध्यक्ष जयकांत यादव ने बताया कि हरिहर साहा कॉलेज मैदान में पूरी तैयारी कर ली गई है। सभा में तेजस्वी दोपहर 1:50 बजे पहुंचेंगे। उनके साथ विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी भी मौजूद रहेंगे।

इसके साथ ही राजद प्रत्याशी प्रो कुमार चंद्रदीप उनका स्वागत करेंगे और सभी नेता उनके लिए वोट देने की अपील करेंगे।मालूम हो कि मधेपुरा सीट पर इस बार जदयू ने निवर्तमान सांसद दिनेशचंद्र यादव को मौका दिया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने राजद के शरद यादव को 3 लाख से अधिक मतों से पराजित किया था।

वहीं इस बार राजद ने लोकसभा और राज्यसभा सांसद रहे स्व डॉ आरके यादव रवि के बेटे प्रो कुमार चंद्रदीप को टिकट दिया है। वह पहली बार चुनाव लड़ रहे है। बता दे कि मधेपुरा में तेजस्वी तीसरी बार सभा करने आएंगे। इससे पहले 30 अप्रैल को चौसा में चुनावी सभा को संबोधित किया था।

मोदी जी रेपिस्ट का प्रचार कर रहे हैं

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मोदी जी के लिए सिर्फ बोलने के लिए है। असल काम है बलात्कारियों टिकट दो, बलात्कारियों को बचाओ, बलात्कारियों को विदेश भगाओ।

गुरुवार को राहुल गांधी ने कर्नाटक के शिवमोगा में चुनाव प्रचार के दौरान भी ये बातें कही थीं। राहुल गांधी ने पीएम पर रेपिस्ट के लिए वोट मांगने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘यही है मोदी की गारंटी।’

दसअसल, तेजस्वी ने यह बयान पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को लेकर दिया था। कर्नाटक में भाजपा और जेडीएस साथ चुनाव लड़ रही हैं। प्रज्वल पर कई महिलाओं ने रेप और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।

प्रज्वल रेवन्ना का कथित तौर पर 3000 अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। जिसे लेकर कहा जा रहा है कि हासन सीट से सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने कई महिलाओं के साथ जोर जबरदस्ती के साथ यौन शोषण किया और उनके साथ वीडियो बनाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच जारी है। इधर, हासन सीट पर चुनाव होने के बाद प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी चले गए। विपक्ष का आरोप है कि वो भाग गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *