April 25, 2025

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अररिया में सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने राजद का मतलब बताते हुए कहा कि ये रिश्वतखोर, जंगलराज, दलदल है। इंडी गठबंधन पर कहा घमंडिया भ्रष्टाचारियों का कुनबा है। इसमें आधे बेल पर और आधे जेल में हैं।

नड्‌डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी 10 साल से सेवा कर कर रहे हैं। गरीब कल्याण और सुशासन है। तो दूसरे तरफ राजद और कांग्रेस है। जो परिवार कल्याण और कुशासन की ओर ले जाएगी। आप कमल का फूल खिलाएंगे तो 2 साल के अंदर भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना के वक्त अमेरिका भी समझ नहीं पाया कि लॉकडाउन लगाए या हटाएं, लेकिन मोदी जी ने कड़ाई से लॉकडाउन लगाया और सब ठीक होने के बाद हटाया।

नड्‌डा ने कहा कि कांग्रेस-राजद वाले कोरोना वैक्सीन को लेकर सवाल उठा रहे थे। ये लोग लोगों को गुमराह करते रहे और खुद चुपचाप जाकर वैक्सीन लगवा रहे थे।

जेपी नड्डा ने बचपन के दिनों के साथ फणीश्वरनाथ रेणु को याद किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश के आम जनों की सेवा की है। अररिया में गजब का उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है। ये मुझे आश्वस्त कर रहा है कि आपने प्रदीप सिंह को तीसरी बार सांसद बनाने का फैसला कर लिया है।

बीजेपी कैंडिडेट प्रदीप सिंह ने कहा कि दो बार से सांसद हूं। अररिया में 400 पुल, 1000 किमी रोड बनवाया है। आज भी किराए के गर में रहता हूं। अररिया में ढाई लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनवाए हैं। लोगों से एक बार फिर जिताने की अपील की।

नड्‌डा बोले- राजद वालों ने चुपचाप वैक्सीन ली

राजद वाले लोग कहते थे कि वैक्सीन मोदी की है। इन लोगों ने जनता को गुमराह किया। खुद चुपचाप जाकर वैक्सीन लगवाते थे। भारत ने कई देशों को मुफ्त वैक्सीन दिया था। भारत की 25 करोड़ की आबादी गरीबी की रेखा से बाहर निकल गई है।

नड्‌डा बोले- कांग्रेस-राजद अपने परिवार का कल्याण करेगी

अररिया में जेपी नड्डा ने बचपन के दिनों के साथ फणीश्वरनाथ रेणु को याद किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश के आम जनों की सेवा की है। अररिया में गजब का उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है। ये मुझे आश्वस्त कर रहा है कि आपने प्रदीप सिंह को तीसरी बार सांसद बनाने का फैसला कर लिया है।

नरेंद्र मोदी 10 साल से सेवा कर कर रहे हैं। गरीब कल्याण और सुशासन है। तो दूसरे तरफ राजद और कांग्रेस है। जो परिवार कल्याण और कुशासन की ओर ले जाएगी। आप कमल का फूल खिलाएंगे तो 2 साल के अंदर भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

बीजेपी कैंडिडेट बोले- किराए के घर में रहता हूं

प्रदीप सिंह ने कहा कि दो बार से सांसद हूं। अररिया में 400 पुल, 1000 किमी रोड बनवाई है। आज भी किराए के घर में रहता हूं। अररिया में ढाई लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनवाए हैं। लोगों से एक बार फिर जिताने की अपील की।

अररिया लोकसभा सीट पर भाजपा अपना दबदबा बनाए रखना चाहती है। 2019 के बाद 2024 के चुनाव में लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहती है। किसी भी कीमत पर अररिया को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहती है। यह सीट भाजपा और पूरे NDA के लिए कितना महत्व रखती है‌? इसका अंदाजा आप सिर्फ इसी बात से लगा सकते हैं कि प्रदीप सिंह को लगातार दूसरी बार जिताने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आ चुके हैं। पिछले सप्ताह वो आए थे। पूरे 43 मिनट तक उन्होंने भाषण दिया था। अपने भाषण के दौरान उन्होंने राजद, कांग्रेस समेत पूरी इंडिया गठबंधन को अपने निशाने पर लिया था।

साथ ही EVM पर सवाल उठाने को लेकर कहा था कि पहले पोलिंग बूथ, बैलट पेपर लूट लिए जाते थे। जब गरीबों को EVM की ताकत मिली है तो चुनाव के दिन लूट करने वालों को बर्दाश्त नहीं हो रहा था। इसलिए वे EVM को हटाना चाहते हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मतपेटियों को लूटने का इरादा रखने वालों को ऐसा गहरा झटका दिया है कि उनके सारे सपने चूर-चूर हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *