April 19, 2025

स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की फेक वीडियो मामले पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है।

जिस प्रकार फर्जी वीडियो के नाम पर असत्य फैलाने की कोशिश की गई। उसी प्रकार रोजगार, धर्म, संविधान, लोकतंत्र, धारा – 370, नागरिकता कानून समेत अन्य मुद्दों पर असत्य बातें कर जनता के बीच कांग्रेस व उसकी सहयोगी विभिन्न राज्यों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न करना चाहती है।

भाजपा ने 2 चरणों में 150 से अधिक सीटें पार कर लीं
मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस व उसकी सहयोगी कोई भी हथकंडा अपना पर उतारू हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि दो चरणों के चुनाव के बाद भाजपा और उनके सहयोगी दलों ने 150 से अधिक सीटें पार कर ली हैं और 400 पार करने की दिशा में कार्य कर रही है।

जनता के बीच भ्रम करना चाहती पैदा
कांग्रेस असत्य फैलाकर जनता के बीच भ्रम पैदा करना चाहती है। भाजपा अनुसूचित जाति – गरीबों को मिलनी वाली हर प्रकार की आरक्षण की समर्थक है और हमेशा इसके संरक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभाएगी। कांग्रेस केवल परिवारवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार एवं तुष्टिकरण से ग्रसित रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *